Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा जारी

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में 89.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है।

16 Jul 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा जारी

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में 89.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। दैनिक कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छठे दिन (बुधवार) 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। विदेशी बाजार में छठे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, वही वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' की कमाई लगातार घटती जा रही है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह के 13वें दिन केवल 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 55.80 करोड़ रुपये हो गया। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

वहीं, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन महज 50 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 131.35 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' दोनों फिल्मों पर बढ़त बनाए हुए है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा जारी
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News